पिता की दुकान फुटपाथ पर बेटी बनी टॉपर, पढें पूरी खबर

श्योपुर: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं ( MP Board Result 2020 ) के नतीजे सोमवार को आ गए। ज्यादातर संकायों की टॉपर लड़कियां है। वहीं श्योपुर जिलें में फुटपाथ पर जुता-चप्पल बेचने वाले की बेटी जीव विज्ञान पर समूह में थर्ड टॉपर है। बेटी का रिजल्ट देख माता-पिता खुश हैं। घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
दरअसल, सोमवार को जारी हुए एमपी बोर्ड की बारहवीं परीक्षा के परिणाम में प्रदेश की टॉप टेन सूची में श्योपुर की मधु आर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जानकारी के अनुसार, मधु आर्य के पिता फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान लगाते हैं। मधु अब डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना चाहती है।
मधु ने क्या कहा
टॉपर मधु ने कहा कि मैंने कड़ी मेहनत की है। मैं सुबह 4 बजे उठती थी और हर दिन 8-10 घंटे पढ़ाई करती थी। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। मैं NEET की तैयारी कर रही हूं। मेरी सरकार से अपील है कि वो मुझे आगे की पढ़ाई के लिए मेरा समर्थन करे, क्योंकि मेरे पिता की इतनी हैसियत नहीं कि वो मुझे आगे पढ़ा सके।
500 में 485 अंक आए
मधु जीव विज्ञान समूह में 500 में से 485 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त की है। मधु अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर को देती है। वहीं मधु के माता-पिता बेटी की पढ़ाई में आगे कोई रुकावट पैदा न होए इसलिए पिता अभी से मदद की मांग कर रहे हैं।
सीएम शिवराज ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मधु को शुभकामनाएं दी है। सीएम ट्वीट कर लिखा कि बेटी मधु, बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं! तुम केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। जब तक तुम्हारा मामा शिवराज है, तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं। हमारी सरकार तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति में हरसंभव मदद करेगी। तुम्हारे सपने अवश्य पूरे होंगे। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।



.jpeg)
