सभी खबरें

सीएम शिवराज ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा ऐसे लोग राजनेता कहलाने लायक नहीं!

सीएम शिवराज ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा ऐसे लोग राजनेता कहलाने लायक नहीं!

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- चीन भारत सीमा के मसले को लेकर देश में लगातार राजनीति छिड़ गई है, सभी राजनेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं तो वहीं विपक्ष बार-बार केंद्र सरकार का घेराव कर रही है. राहुल गांधी लगातार सरकार से सवाल करते नजर आ रहे हैं. 

 इसके बाद अब राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने घेरा है, सीएम शिवराज ने कहा कि शर्म आती है कि भारत में हमारे बीच राहुल गांधी जी जैसे नेता हैं जिनकी दिनचर्या में सेना की वीरता पर सवाल उठाना शामिल है।

ऐसे समय जब हम सभी को दलगत राजनीति को किनारे रखकर एकजुटता दिखानी चाहिए, वे देश के प्रधानमंत्री पर शाब्दिक हमले करते हैं।

ऐसे लोग नेता कहलाने लायक ही नहीं हैं.

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1275333182787858432?s=19

 तो वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) ने भी कांग्रेस(Congress) के लगातार सवाल करने पर जवाब दिया है. जेपी नड्डा ने कहा कि एक खारिज और बेदखल राजवंश पूरे विपक्ष के बराबर नहीं हो सकता, एक राजवंश के हित पूरे देश के हित नहीं हो सकते.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button