29 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बीजेपी की दिग्गज नेत्री व पूर्व महापौर का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

बीजेपी की दिग्गज नेत्री व पूर्व महापौर का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

मध्यप्रदेश/रीवा – कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के दौर में अब राजनेताओं के लिए आए दिन दुःखद खबर सामने आई हैं। अब मध्यप्रदेश के रीवा (Rewa) से भाजपा के लिए दुःखद खबर सामने आई हैं। जहां रीवा की पूर्व महापौर (Former Mayor Rewa) एवं महिला मोर्चे की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशा सिंह (Former National Treasurer Asha Singh) का निधन हो गया हैं।

बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें किडनी फेलिअर (Kidney Failure) के साथ साथ डायबटीज (Diabetes) की शिकायत थी। कई जगह इलाज के बाद भी आशा सिंह की तबियत में सुधार नहीं हो पाया था। जिसके बाद कल उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। 

आशा सिंह के निधन के बाद बीजेपी में शोक लहर दौड़ गई हैं। पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।