सभी खबरें
नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मेरठ – कोरोना संकटकाल के बीच अब राजनेताओं के लिए आए दिन दुःखद खबरे सामने आ रहीं हैं। आज फिर कांग्रेस के लिए दुःख भरी खबर सामने आई हैं।
आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पंडित जय नारायण शर्मा (Senior Congress leader and former MLA Pandit Jai Narayan Sharma) का निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे उनको दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उनका निधन हो गया। निधन की खबर आते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह सहित कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया।




