सभी खबरें

इंदौर में चार के धरने पर पुलिस ने की FIR मगर सागर में चालीस से ज़्यादा आए तो चुप्पी क्यों?

इंदौर में चार के धरने पर पुलिस ने की FIR मगर सागर में चालीस से ज़्यादा आये तो चुप्पी क्यों? 

 इंदौर/सागर /गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश(MP) में लगातार राजनैतिक गलियारों में हलचल मची हुई है. सागर में गोविंद सिंह राजपूत ने सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) की खूब धज्जिया उड़ाई. प्रदेश में सब कुछ भूलाकर भाजपा की उपचुनाव की तैयारियाँ ज़ोरों पर है , मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput)सुरखी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए. 

 तो वही नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar)के जन्मदिन पर राशन वितरण को लेकर भी सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ी.

भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता(Sudarshan Gupta) के खिलाफ क्षेत्रिय कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला(Sanjay Shukla) ने मोर्चा खोल दिया हैं। गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर शुक्ला के साथ विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कल राजबाड़ा पर धरना दिया। 

लेकिन आज धरना देने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ सराफा थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। कोरोना संक्रमण काल में धरना देने के चलते सराफा पुलिस थाना ने विधायकों सहित शहर अध्यक्ष के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

वहीं, इसका विरोध करने के साथ गिरफ्तारी देने के लिए आज कांग्रेस विधायक थाने पहुंचे। थाने पर विधायकों और शुक्ला की गिरफ्तारी लेकर हाथोहाथ जमानत पर छोड़ दिया गया। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का इस मामले में कहना है कार्यक्रम में उनके मौजूद रहने तक टोकन देकर एक-एक को नंबर से राशन बांटा गया.  लेकिन उनके जाने के बाद कुछ लोगों ने राशन वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्था पैदा कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button