सभी खबरें
पिपरिया:- आदिवासियों को वितरित किए गए मास्क

आदिवासियों को वितरित किये मास्क
पिपरिया से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट:- पिपरिया आल स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आदिवासी ग्रामीणों को विस्थापित ग्रामो में जाकर मास्क वितरित किये। गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के चलते भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क न पहनने पर प्रशासन द्वारा 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है।

कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए पासा द्वारा व्यवसायी लेखराज तोलानी के सहयोग से ग्राम नया बिनोरा में 500 ग्रामीणों को मास्क वितरित कर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पहनने की आवश्यक समझाइस दी।



.jpg)

