सभी खबरें

Audio Viral : कैलाश विजयवर्गीय बोले, हर काम आलाकमान से पूछ कर ही करते है, शिवराज जी ने गलत क्या किया!

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश (madhyapradesh) में होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) और उपचुनाव (By Election) से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) का एक कतिथ ऑडियो वायरल हुआ हैं। जिसके बाद से प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार (Shivraj Government) के घेराव में लगी हुई हैं। 

इसी बीच बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। विजयवर्गीय ने कहां है कि ऑडियो पूरी तरह से मैन्युफैक्चर हैं। हर पार्टी अपने आलाकमान से पूछ कर ही काम करती हैं। इसमें शिवराज जी ने गलत क्या किया। 

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress) के अंदर के लोगों को अपने ही पार्टी के नेतृत्व में भरोसा नहीं हैं। वह अपने ही पार्टी के बयानबाजी से कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस अपने ही विधायकों को नही संभाल रहीं है, तो इसमें किसी और की क्या गलती हैं।

वहीं, 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सभी 24 सीट पर जीत हासिल करेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button