सभी खबरें

सतना : प्रमुख सचिव ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सतना से सैफ़ी खान की रिपोर्ट – स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त फैज अहमद किदवई ने मंगलवार को सतना जिले मे भ्रमण के दौरान अमरपाटन एवं मैहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले सर्दी, खांसी तथा बुखार से पीडि़त हर रोगी की जांच फीवर क्लीनिक में कराएं। इनमें यदि कोई व्यक्ति कोरोना का संदिग्ध रोगी हो तो उसकी कोरोना की भी जांच अनिवार्य रूप से करायें। नियमित जांच से ही कोरोना पर नियंत्रण होगा। उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था को अधिक कारगर बनाने के निर्देश दिए। 

 

 

प्रमुख सचिव ने फीवर क्लीनिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अस्पताल की दीवारों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण तथा रोगियों की जांच की भी प्रतिदिन जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि हर रोगी को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार उपचार की पूरी सुविधा दें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करें। रोगियों तथा उनके परिचारकों को उपचार कराते समय मास्क के उपयोग एवं फिजिकल दूरी बनाये रखने की समझाइश दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button