सभी खबरें

शाहगढ़ : किसानों के हित में 4 घंटे तपती धूप में धरना प्रदर्शन करते रहे विधायक

4 घंटे तक सुध लेने नही पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी

शाहगढ से अक्षय रजक की रिपोर्ट – बंडा विधायक तरवरसिंह लोधी ने मंगलवार को शाहगढ़ तहसील प्रांगण में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। किसानों के साथ बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी ने दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक तपती धूप में भूखे प्यासे बैठे रहे।

5 तारीख को विधायक लोधी ने किसानों के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम शाहगढ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था ज्ञापन में उल्लेख था की गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों से खरीदी गया गेहूं पोर्टल पर दर्ज कर भुगतान करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था 24 घंटे समय होने के बाद मांग पूरी नहीं होने पर आज विधायक किसानों के साथ भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button