सभी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान से "इंडिया" हटाने की याचिका को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान से “इंडिया” हटाने की याचिका को किया खारिज

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:– सुप्रीम कोर्ट की बेंच में संविधान से इंडिया हटाने की याचिका को खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि इंडिया नाम को हटाकर देश को स्वच्छ भारत या हिंदुस्तान  नाम दिया जाए. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस विषय पर सुनवाई की. और याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस याचिका को अभी संबंधित मंत्रालय में भेजा जाए. वहीं पर फैसला किया जाएगा. 

 आपको बता दें कि मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई होनी थी. 

 सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता ने याचिका दायर करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को यह निर्देश दिए जाएं कि वह संविधान में बदलाव करें और संविधान से इंडिया शब्द को हटा उस स्थान पर भारत या हिंदुस्तान लाया जाए. 

 पर अब सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज कर दिया है. अब देखना यह होगा कि इस विषय पर आगे क्या होगा… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button