कमलनाथ, गोविंद सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी उठापठक तेज़ हो गई हैं। वहीं, उपचुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। बता दे कि रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath), पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह (Govind Singh), अपैक्स बैंक के प्रशासक अशोक सिंह (Ashok Singh) सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के लिए लहार थाना में आवेदन दिया गया हैं।
क्या है मामला
पूर्व विधायक और भाजपा नेता रसाल सिंह (Former MLA and BJP leader Rasal Singh) ने कांग्रेस सरकार (Congress Government) में अपेक्स बैंक में अशोक सिंह (Ashok Singh at Apex Bank) को प्रशासक नियुक्त किए जाने को गंभीर आरोप लगाए हैं।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सहकारिता मंत्री लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने सबंधित सहकारिता के आला अफसरों पर दबाव डालकर अशोक सिंह को संस्था का सदस्य बनवाया।
भाजपा नेता का आरोप
भाजपा नेता रसाल सिंह (BJP leader Rasal Singh) का आरोप है कि अशोक सिंह को अपेक्स बैंक में प्रशासक बनाने के लिए 6 जून 2019 को भरथरी भितरवार की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था का सदस्य बनाने के लिए दस्तावेजों में कूट रचना की गई। इस दिनांक को निर्वाचक संचालक मंडल कार्य नहीं कर रहा था, बल्कि प्रशासक कार्यरत था। कानून के अंतर्गत प्रशासक को किसी भी व्यक्ति को भरथरी की समिति में सदस्य बनाने का अधिकार नहीं था।




