भाजपा में जाने के बाद अब होगा सिंधिया का पहला सपना पूरा! दिग्गी भी रहेंगे सामने

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – एक लंबे इंतेज़ार के बाद 7 राज्यों की 18 राज्यसभा (Rajyasabha) सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया हैं। इनमे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से रिक्त हुई तीन सीटें भी शामिल हैं।
राज्यसभा की तीन सीटें भाजपा के प्रभात झा (Prabhat Jha) और सत्यनारायण जटिया (Satyanarayan Jatiya) तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का कार्यकाल समाप्त होने की वजह से रिक्त हुई थीं। इन रिक्त सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होना था, लेकिन कोरोना संकट के कारण चुनाव आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था।
अब इसकी तारीखों का ऐलान हो गया हैं। जिसके बाद प्रदेश में हलचल काफी तेज हो गई हैं। सबकी निगाहें मध्यप्रदेश की 3 सीटों पर टिकी हैं। जहां कांग्रेस से दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और फूल सिंह बरैया (Fool Singh Baraiya) वहीं, भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी (Sumer Singh Solanki) प्रत्याशी हैं।
206 सदस्य मतदान में लेंगे हिस्सा
दो विधायकों के निधन और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब 230 सदस्यीय विधानसभा के 206 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। सदन में अभी भाजपा के विधायकों (MLAs) की संख्या 107 और कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 है। चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सदस्य सपा के हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा के 206 विधायक मतदान करेंगे। एक सीट जीतने के लिए 52 मतों की ज़रूरत होगी। ऐसे में भाजपा के खाते में दो सीटें जाती हुई नज़र आ रहीं हैं।
बरहाल, अब कौन कितनी सीट जीतता है ये तो 19 जून को ही पता चलेगा। लेकिन 19 जून आने से पहले प्रदेश में इसको लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया हैं।




