सभी खबरें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल, ये है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश/लखनऊ – लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (State President Ajay Kumar Lallu) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के निजी सचिव संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर का आरोप लगाया गया हैं। जिस संबंध में उन्हें गिरफ्तार (Arrest) कर लिया हैं। 

हालांकि, लल्लू को आगरा में लॉकडाउन (Lockdown) नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें आगरा (Agra) की एक अदालत (Court) ने उन्हें बुधवार को जमानत दे दी। लेकिन अब दूसरे मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार आगरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ़्तारी के बाद लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) देर रात उन्हें राजधानी लेकर पहुंची थी। जहां देर रात लखनऊ में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद लल्लू 14 दिन के लिए जेल भेजे गए हैं। अजय लल्लू अस्थाई जेल (Jail) में रहेंगे। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने लल्लू का मेडिकल चेकअप (Medical Check Up) कराया और कोरोना (Corona) जांच करवाई इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उन्हे पेश किया गया जहां से उन्हे 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button