सभी खबरें

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 42 हजार तक पहुंच सकती है ,जाने क्या है कारण

 मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) -:  शहर में कोरोना(Corona) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय(Central health minister) का  अनुमान है कि अगले कुछ ही महीनों में  भोपाल कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 42 हजार तक पहुंचेगी। अगले 2  महीने में कोरेाना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10 से 12 हजार तक पहुंच जाएगा। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से इन हालातों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना मरीजों के आंकड़े छुपाने की तैयारी कर रहा है। अब कहना है कि आंकड़े छुपाने से कोरोना के संक्रमण को रोकना और मुश्किल हो जाएगा। आज के हालातों में भी लोग उतने जागरूक नहीं हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि आंकड़े जारी नहीं होंगे तो लोग इसे सुकून का माहौल मानते हुए हद को तोडऩे का प्रयास करेंगे।

तो होगा बड़ा नुकसान

अब कहना है कि मरीजों की जानकारी आम लोगों को रहती है तो सोशल डिस्टेंसिंग बेहतर तरीके हो जाती है। लोग खुद मरीज से दूरी बनाकर रखते हैं और संक्रमण को फैलने से काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके साथ ही मरीजों की जानकारी छुपाने से अस्पतालों में सामान्य मरीज और कोरोना के मरीजों में अंतर करना मुश्किल हो जाएगा।   जून-जुलाई में कोरोना संक्रमण अधिक होने की बात कही जा रही है। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 439 निजी अस्पताल नर्सिंग होम को चिह्नित कर लिया है 111 बेड आरक्षित किए हैं। 956 आईसीयू(ICU) रूम में 1944 बेड चिह्नित है। निजी अस्पताल, नर्सिंग होम में एडल्ट पेशेंट के लिए 261 वेंटीलेटर, 11 न्यूनेटल वेंटीलेटर और 21 पीडियाट्रिक वेंटीलेटर चिह्नित किए हैं।

स्टाफ की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

कोरोना के मरीजों की संख्या के अनुमान को लेकर विभाग ने 2671-मेडिकल ऑफिसर / जूनियर रेजिडेंट , 6147 -स्टाफ नर्स, 428 -मेडिकल ऑफिसर, 2227 -पीजी मेडिसिन, 625 -पीजी एनेस्थिीसिया, 2671-वार्ड बॉय, 1503-पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ विभाग ने अब तक 2621 निजी अस्पतालों नसिंग होम को प्रदेश भर में चिह्नित किया है। इनमें एलोपैथिक, होम्योपैथी, आयुवेदिक, यूनानी, सिद्धा, नेचुरोपैथी के अस्पताल और नर्सिंग होम शामिल हैं।

जिले में ये व्यवस्थाएं करने के निर्देश

8,526 आइसोलेशन बेड ( ऑक्सीजन बिना)

1,599 आइसोलेशन बेड (ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ )

533 आईसीयू बेड

533 आईसीयू वेंटिलेटर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button