23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मैं अस्वस्थ हूं, कांग्रेस की प्रताड़नाओं का दंश मैं आज भी झेल रही हूं – साध्वी प्रज्ञा

मैं अस्वस्थ हूं, कांग्रेस की प्रताड़नाओं का दंश मैं आज भी झेल रही हूं - साध्वी प्रज्ञा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यहां लगातार कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजनीति भी अपने चरम पर हैं। कांग्रेस (Congress) लगातार बीजेपी (BJP) को घेरी हुई हैं। अब कांग्रेस ने भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) के गायब होने को लेकर हमला बोलना शुरू कर दिया हैं।

दरअसल, कोरोना संकटकाल के बीच सांसद साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) नदारद हैं। वे लंबे समय से प्रदेश की जनता के सामने नहीं आई हैं। जिसको लेकर कांग्रेस तरह तरह के बयान जारी कर रहीं हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस ने उनपर 5 हज़ार की इनामी राशि भी घोषित कर दी थी। 

वहीं, इन सबके बीच सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस (Congress) को करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कांग्रेस को जवाब दिया हैं। हालांकि उस से पहले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने ट्वीट कर कांग्रेस को जवाब दिया। 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में साध्वी प्रज्ञा को काफी प्रताड़ित किया गया था। वह उससे पीड़ित हैं, उन्हें रासायनिक इंजेक्शन (Injection) दिया गया था। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा की एक आंख में रिएक्शन हो गया है, वो खुलना बंद हो गया है। उन्हें दिखाई नहीं दे रहा हैं।

इसके बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी कांग्रेस को जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं अस्वस्थ हूं। कांग्रेस की प्रताड़नाओं का दंश मैं आज भी झेल रही हूं, मेरे बारे में असंवेदनशील बयान कांग्रेस की निम्न मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का अपमान करती रही हैं।

साध्वी प्रज्ञा ने रामेश्वर शर्मा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ये बात कहीं।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।