सभी खबरें

कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी ग्रीन जोन में होने के बाद भी गेहूं के परिवहन की स्थिति नही सुधरने पर

मध्यप्रदेश/कटनी(Katni) -: गेहूं का परिवहन सही तरीके न होने पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने परिवहन के लिए ट्रांसपोर्टर्स से कहा है कि यदि एक सप्ताह अंदर  परिवहन की स्थिति नहीं सुधरी तो टांसपोर्टर्स को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

31 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी केंद्रों पर है

 उपार्जन संबंधी बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिले के102 खरीदी केंद्रों पर अभी तक 22 हजार 239 पंजीकृत किसानों से 1 लाख 12 हजार 896 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। इसमें 81 हजार 316 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन अब तक हुआ है, यह 72% प्रतिशत है। परिवहन के लिए खरीदी केंद्रों में  शेष मात्रा 31 हजार 580 मीट्रिक टन का बैकलॉग अभी बचा हुआ है। जबकि खरीदी का कार्य निरंतर चलने से बैकलॉग में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है।

प्रदेश का औसत परिवहन 80 %फीसद

प्रदेश में अभी परिवहन 80% प्रतिशत से ऊपर चल रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने कटनी जिले में प्रदेश के औसत परिवहन की दर से कम और ग्रीन जोन के जिले के बावजूद खरीदी केंद्रों में 31 हजार 580  बैकलॉग होने पर ट्रांसपोर्टर्स से नाराजगी जताई। कलेक्टर शशि  भूषण सिंह (shshi bhushn singh) ने सभी तीनों ट्रांसपोर्टर्स से उनके द्वारा संलग्न ट्रकों की संख्या, उनके आवंटन के खरीदी केंद्रों से परिवहन और आगे  कि  योजना  ट्रांसपोर्टवार समीक्षा करते कहा कि जिले के प्रत्येक ट्रांसपोर्टर्स के प्रभार क्षेत्र के 20-25 खरीदी केंद्रों पर बैकलॉग है। आगामी 3  दिनों के अंदर  प्रत्येक ट्रांसपोर्टर 20 से 25 ट्रक अतिरिक्त लगाकार खरीदी केंद्रों से परिवहन का बैकलॉग खत्म कराएं। अन्यथा समिति के माध्यम से एमटीए और विभागीय स्तर से खरीदी केंद्रों से परिवहन का विकल्प अपनाया जाएगा। गेहूं उपार्जन कार्य में संलग्न तीनों ट्रांसपोर्टर्स के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई  की  जाएगी।  ट्रांसपोर्टर्स द्वारा गेहूं परिवहन कार्य में 7  दिनों के भीतर अपेक्षित प्रगति नहीं लाए जाने पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button