सभी खबरें

ब्राजील के राष्ट्रपति ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- ब्राजील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को खत लिखा है. इस पत्र में उन्होंने हनुमान जयंती और रामायण का उल्लेख किया है. उन्होंने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है. हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन वह दवा है जो इन दिनों कोरोनावायरस के संक्रमण से लड़ रहा है. 

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी दवाई की मांग हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन के द्वारा रविवार को बात की थी. जिसके बाद फिर से डोनाल्ड ट्रंप की बातों से तनातनी का माहौल बन गया था पर फिर उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. 

 वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप डब्ल्यूएचओ को धमकी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह डब्ल्यूएचओ को देने वाली फंडिंग पर रोक लगाएंगे. 

 दुनिया में कोरोना के चलते 82096 लोगों की मौत हो चुकी है. वही 14, 30, 973 लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं 3, 02, 209 लोगों को ठीक किया जा चुका है. 

 वहीं भारत देश में  कोरोना मरीजों की संख्या 5194 तक पहुंच गई है वहीं 402 लोग ठीक हो चुके हैं. और 149 लोगों की मौत हो चुकी है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button