सभी खबरें

देश में कोरोना से मौत के मामले में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश, जानिए पिछले 24 घंटे में कितनी मौत हुई

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 11 मौतें हो चुकी हैं. अकेले सात मौतें इंदौर में हुई. 

 महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मौत हुई. इंदौर में जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है वह काफी चिंताजनक है, 

 मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 180 के पास पहुंच चुका है. इंदौर में 128,  भोपाल में 15, मुरैना में 12, जबलपुर में 5,  ग्वालियर में 2, उज्जैन में 7, शिवपुरी में 2, खरगोन में 1,  छिंदवाड़ा में 2 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं. 

 इस तरह से मध्य प्रदेश में 11 मौत हो गई है और 6 मरीजों को ठीक किया गया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button