सभी खबरें

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत महिला खाताधारकों को मिलेगा यह लाभ

  • प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाता 
  • धारकों के खाते में जमा होगी 500 रुपये की राशि
  • जिले की 3 लाख महिला खाता धारकों को होगा लाभ

बड़वानी  से हेमंत नगजीरिया की रिपोर्ट:- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों को उनके प्रधानमंत्री जनधन बैंक खाते में 500 रुपये प्रतिखाते के मान से समुचित राशि जमा कराई जा रही है। इस राशि को  बैंक खाते से आहरण हेतु बैंक खाते की अंतिम संख्या के आधार पर तिथि निर्धारित की गई है। इस योजना से बड़वानी जिले में 3 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा । 

बड़वानी जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री एसके प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है उन खातों में सरकार द्वारा 2 अप्रैल को राशि जमा की गई है इसका भुगतान 3 अप्रैल को किया जाएगा। जिन खातों का अंतिम अंक 2 या 3 है उन खातों में सरकार द्वारा 3 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 4 अप्रैल को किया जाएगा। जिन खातों का अंतिम अंक 4 या 5 है उन खातों में सरकार द्वारा 4 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 7 अप्रैल को किया जाएगा। 

इसी प्रकार जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है उन खातों में सरकार द्वारा 5 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 8 अप्रैल को किया जाएगा । जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है उन खातों में सरकार द्वारा 6 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 9 अप्रैल को किया जाएगा ।

श्री प्रसाद ने बताया कि 9 अप्रैल के पश्चात कभी भी बैंकिंग कार्यकाल के दौरान खाताधारक द्वारा अपने खाते से राशि आहरित की जा सकती है, परन्तु उपरोक्त निर्धारित तिथि को उसके सामने अंकित अंतिम अक वाले खाते के खाताधारक द्वारा ही राशि आहरित की जा सकेगी।

श्री प्रसाद ने बताया कि इस राशि को खाता धारकों द्वारा एटीएम, बैंक शाखा, बी०सी०एजेंट के माध्यम से आहरित की जा सकती है।  किन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राशि भुगतान के समय हितग्राहियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से करना होगा ।  

अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के जिन खातों में केवायसी नहीं होने के कारण होल्ड लगाया गया था उसे अब 30 जून 2020 तक के लिए हटा दिया गया है। जिन खातों में होल्ड लगा होने के कारण खाता धारक लेनदेन नहीं कर पा रहे थे वे खाता धारक अब ऐसे खातों से लेनदेन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button