मध्यप्रदेश/ मैहर युवक कांग्रेस ने सिंधिया व बेंगलुरु प्रशासन का किया पुतला दहन

मैहर(सैफ़ी खान की रिपोर्ट): मैहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री. बृजेन्द्र शर्मा (छोटू भैया) के मार्गदर्शन में व युवक कांग्रेस के विधानसभा प्रत्यासी फायर ब्रांड युवा नेता सौरभ शर्मा (लल्ला) के नेतृत्व में सैकड़ो युवा साथियों ने विरोध कर पुतला दहन किया।
बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी के साथ प्रसाशन द्वारा जिस प्रकार अभद्रता की गई है। उससे आक्रोशित होकर युवक कांग्रेस द्वारा श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया व बेंगलुरु सरकार का घंटाघर चौक मैहर में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेन्द्र शर्मा (छोटू), नकतारा सरपंच – मंडलम अध्यक्ष राम सिंह बुंदेला, युवा नेता विपिन सिंह, विधानसभा प्रवक्ता नवनीत श्रीवास्तव, वार्ड नं 15 के पार्षद दिनेश सावलानी (गगु), सुधीर गोस्वामी, शुभम त्रिपाठी, कान्हा चौरसिया, छोटू पटेल, कुलदीप गौतम, सूर्य प्रताप सिंह, आनद मिश्रा, सिद्धार्थ शिवांशु तिवारी, भावेश खेटपाल, यश लालवानी, ललित तिवारी, दादू नगर, आर्या मिश्रा, निक्की, आदर्श, शाहिद खान, अनिकेत, सागर तिवारी, रवि चौरसिया, कुँवर कुल्लू गौतम सहित सैकडों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“सभी युवक काँग्रेस के कार्यक्रताओ ने कर्नाटक पुलिस द्वारा मंत्री जीतू पटवारी के साथ धक्का-मुक्की पर विरोध जताकर पुतला फूँका वही सिंधिया के दल बदलने के विरोध में गद्दार की तख्तियो के साथ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया।
.jpg)



