यूनिक स्क्रिप्ट क्यों चुनते हैं आयुष्मान खुराना?

अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में लीग से हटकर फिल्में की हैं। अगर बात हो लड़की के किरदार निभाने से लेकर स्पर्म डोनर बनने तक, उन्होंने हर तरह की भूमिकाएं बखूबी निभाई हैं। वह हमेशा सबसे हटकर स्क्रिप्ट चुनते हैं और दर्शकों से काफी प्रशंसा भी मिलती है। पिछले दो सालों में उन्होंने एक से बढ़ कर एक फ़िल्में दी हैं।
अपने फिल्मों को लेकर आयुष्मान बोले, 'मेरे लिए सफलता का मापदंड इस पर तय नहीं होता है कि किस प्रोजेक्ट ने कितने पैसे कमाए हैं। मैं उन सिनेमा के लिए खड़ा होता हूं जो अलग है, जो आपको सोचने के लिए मजबूर करती है। मैं चाहता हूं कि दर्शक हमेशा सोचें कि मैं उन्हें अलग सिनेमा देने के लिए खतरा उठाता हूं।”
आयुष्मान की फ़िल्में यूनिक होती हैं और इसके साथ-साथ सोशल मैसेज भी देती हैं। फिर चाहे हम बात करे बधाई हो की या फिर ड्रीम गर्ल की, बीते दो सालों में आयुष्मान की हर मूवी (विक्की डोनर, शुभ मंगल सावधान, बाला) में कोई न कोई सोशल मेसेज होता है।
कब रिलीज़ होगी सुबह मंगल ज्यादा सावधान?
आयुष्मान अब अपनी अगली मूवी शुभ मंगल ज्यादा सावधान लेकर आ रहें है। इस मूवी में वो एक गे का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद लोग इसकी काफी तारीफ़ कर रहे हैं। फिल्म जीतेन्द्र कुमार के लव इंटेरसेट पर बेस्ड है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 फरवरी को प्रदर्शित की जाएगी।

.jpeg)


