17 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Bhopal :- बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव का बड़ा बयान,अगर नहीं किया एनपीआर लागू तो 56 इंच की छाती देखने को रहें तैयार

अगर नहीं किया एनपीआर लागू तो 56 इंच की छाती देखने को रहें तैयार

  • जीवीएल नरसिम्हा राव ने दिया बड़ा बयान
  • कहा एनपीआर को प्रदेश में लागू करना ही पड़ेगा
  • अगर कानून का विरोध करते हैं तो 56 इंच का सीना देखने को तैयार रहें  

 

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने मध्यप्रदेश में एनपीआर लागू नहीं करने का बड़ा ऐलान किया है। इसी बीच भाजपा के सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव (GVL Narsimha Rao) ने उनका विरोध किया है। जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि अगर एमपी सरकार ने एनपीआर लागू नहीं किया तो धारा 356 लागू होना चाहिए।
साथ ही साथ राव ने कहा सीएए न लागू करने पर केंद्र सरकार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू क्लारा सकती है। या तो एनपीआर सीएए लागू करें या फिर 56 इंच का दम देखने को तैयार हो जाएं। यह कानून न लागू करना खुदखुशी करने के बराबर हैं।

राव ने कहा कि सीएए को हर प्रदेश को लागू करना पड़ेगा। वर्ना एक्शन के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा अगर कोई भी राज्य सरकार यह कहती है कि सीएए एनपीआर लागू नहीं की जाएगी तो संवैधानिक प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।  राज्य सरकार ऐसी कोई भी बेवकूफी न करे।
अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री अपना फैसला बदलेंगे या नहीं।  राव ने कहा कि नागरिकता का कानून केंद्र सरकार के अंडर में होता है कोई भी राज्य सरकार इसके बारे में फैसला नहीं ले सकती है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून को लेकर अपने कदम पीछे नहीं करेगी।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।