Bhopal :- बावड़ियाँ कलां के ओवरब्रिज का आज हुआ लोकार्पण,कांग्रेस ने खड़ा किया ब्रिज पर दरार को लेकर सवाल

- बावड़ियां कलां में आज ओवरब्रिज का लोकार्पण
- ब्रिज में पड़ी दरारों को लेकर सियासत
- शुभारम्भ स्थल पर पहुंचे जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :-बावड़ियां कलां में आज ओवरब्रिज का लोकार्पण हुआ है।आपको बता दें कि ओवरब्रिज बनाने की शुरुआत उस वक़्त हुई थी जब सत्ता में भाजपा की सरकार थी। ब्रिज में दरारें पड़ी हुई हैं जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा का एक दूसरे पर शब्दीय प्रहार शुरू हो गए हैं।
शुभारम्भ स्थल पर जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा (P C Sharma) पहुंचे हुए हैं।
ब्रिज के लोकार्पण के साथ ही कांग्रेस एक सवाल खड़ी कर रही है कि ब्रिज निर्माण कार्य किस तरीके से किया गया की उसमे अभी से दरारें पड़ने लगी हैं।
इस पर मेयर ने कहा कि अगर घटिया निर्माण है तो जाँच करा लें।जाँच में जो भी दोषी हों उनपर कार्रवाई करें।
बता दें कि इस पुल का निर्माण लगभग चार पांच वर्ष पूर्व शुरू हो गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि दरार को लेकर हम शिकायत दर्ज़ कराएँगे। क्योंकि इसमें टेक्निकल त्रुटियों की वजह से यह दरार पड़ी हैं।
वहीं भाजपा नेता ने कहा कि निर्माण को लेकर कोई भी जाँच करा सकते थे साथ ही साथ यह भी कहा कि कांग्रेस का काम ही दरार पैदा करना है वह क्या दरार देखेगी।
अब हर जगह सियासत शुरू हो गई है आए दिन भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर तंज कसते नज़र आते हैं।



.jpeg)
