सभी खबरें

मध्यप्रदेश/ एक दिन की नन्ही परी पर जुल्म की हैवानियत

 

  • चाकू से किया 6 घाव
  • वेंटिलेटर पर टिकी है सांसें

इंदौर: एक नन्ही परी ने 11 फरवरी को इस दुनिया में जन्म लिया। उसने ये सोचा भी नहीं होगा कि जन्म लेते ही उसे ऐसे जुल्म से सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि बेरहमी से उस पर चाकू जैसी किसी चीज से 6 बार घाव किए गए। अब ये मासूम इंदौर के एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही है। बच्ची को किसने मारा ये अभी तक पता नहीं चल पाया है उसके माता-पिता भी खामोश हैं वो बोल रहे हैं कि ये घाव अपने आप हो गया है। नन्ही बच्ची को शाजापुर के जिला अस्पताल से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है पीडियाट्रिक विभाग के डॉ बृजेश लोहाटी के मुताबिक उसकी गर्दन, छाती व पेट में घाव है। डॉ ने बताया कि रक्तस्त्राव हो रहा था आंते बाहर आ गयी थी हमने रात को ही ऑपरेशन किया। आंत का एक हिस्सा निकाला गया। हालत स्थिर है।

वहीं सयोंगिता गंज के सीएसपी ज्योति उमठ ने बताया कि घाव चाकू के हैं या नाखून के ये तो मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। पुलिस ने बताया कि संतोष जनक जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है बच्ची के माता पिता का कहना है कि किसी ने नहीं मारा है अपने आप ही हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button