कांग्रेस नेता ने बताई, "मोदी और गोडसे" में एक समानता, लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली – पिछले कई समय से देश में नाथूराम गोडसे को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। आए दिन किसी न किसी नेता या पार्टी की तुलना नाथूराम गोडसे से कर दी जाती हैं। कांग्रेस और बीजेपी लगातार इस मुद्दे को लेकर आमने सामने हैं। कांग्रेस कई बार बीजेपी को गोडसे की विचारधारा वाली पार्टी बता चुकी हैं।
इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना नाथूराम गोडसे से कर दी, और कहा कि मोदी और गोडसे में एक समानता हैं।
पीएल पुनिया ने कहा “जब 2014 में आए थे तो संसद की सीढ़ी पर माथा टेका था, “जब 2019 में आए थे तो संविधान पर माथा टेका था। नाथूराम गोडसे ने भी पहले गांधी जी के पांव छुए थे फिर गोली मारी थी।
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में शामिल लोगों ने संविधान बनाया था और जिन लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाई थीं आज वो उसके सामने माथा टेक रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने बीजेपी पर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ के आरोप भी लगाए।




