सभी खबरें

कोरोना के बढ़ते कहर से दुनियाभर में लोगों की हो रही मौत, मरने वालों की संख्या 900 के पार

कोरोना के बढ़ते कहर से दुनियाभर में लोगों की हो रही मौत, मरने वालों की संख्या 900 के पार

चीन से जन्में कोरोना वायरस की जड़े तेजी से मजबूत हो रही है और ये दुनियाभर में फैल रही है जिसकी वजह से लोगों के मरने की संख्या 900 के पार हो गई है

कोरोना का अन्य देशों में कहर

  • रविवार को 97 लोगों की मौत हो गई. संक्रमण की शुरुआत से किसी एक दिन में मरने वाले लोगों की ये सबसे बड़ी संख्या है.
  • अब तक 908 लोगों की मौत हो गई है
  • चीन में इस समय तकरीबन 40,171 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं जबकि 187,518 लोग मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं.
  • जापान में निगरानी में रखे गए क्रूज शिप पर 60 और लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का पता चला है. जिसका मतलब है कि जहाज के 3700 मुसाफिरों में 130 कोरोना से संक्रमित हैं.
  • एक संक्रमित व्यक्ति के हांगकांग उतरने के बाद डायमंड प्रिंसेस शिप को जापान के योकोहामा में दो हफ़्ते से निगरानी में रखा गया है. संक्रमित यात्रियों को जहाज से उतारकर नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
  • चीन के बाहर कोरोना के संक्रमण के जितने भी मामलों का पता चला है, उनमें तकरीबन एक तिहाई इसी जहाज के यात्री हैं. चीन से मिले सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ 3281 मरीज़ों को इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button