बारिश ने डाली खलल, डकवर्थ लुईस से बांग्लादेश को मिली जीत
.jpg)
बांग्लादेश ने पहली बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में हुई फाइनल मुकाबले में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 3 विकेट से हरा दिया। यह बांग्लादेश का पहला आईसीसी खिताब भी है। वह सीनियर लेवल पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। दूसरी ओर, भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में हारी। इससे पहले उसे 2006 में पाकिस्तान और 2016 में वेस्टइंडीज ने हराया था।
https://twitter.com/cricketworldcup/status/1226464513454694400?s=20
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। यशस्वी जायसवाल के शानदार 88 रनों के बावजूद भारतीय टीम 47.2 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत सधी हुई थी. लेकिन रवि विश्नोई के गुगली ने बंगलादेशी उपरी क्रम को ध्वस्त करके रख दिया. रवि ने अपने दस ओवर की स्पेल में 30 ran देकर कुल चार विकेट लिए. वहीं शुशांत मिश्रा को भी दो सफलता मिली. लेकिन 41 वें ओवर के बाद हुई बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 46 ओवर में जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला। कप्तान अकबर अली के नाबाद 43 रन की बदौलत उसने 42.1 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बना लिए।




