सभी खबरें

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ ने दी पारस को इम्यूनिटी, क्या आरती होगीं घर से बेघर

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ ने दी पारस को इम्यूनिटी, क्या आरती होगीं घर से बेघर

नई दिल्ली : आयुषी जैन : बिग बॉस अब फिनाले से कुछ ही दूर है, धीरे-धीरे करके बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट आउट होते गए और अब घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे है, घर में लास्ट एलिमिनेशन विशाल आदित्य सिंह का हुआ था, घर से बेघर होने के लिए सभी सात लोग नॉमिनेटेड थे। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में 'बिग बॉस' ने एलीट क्लब के तीनों मेंबर की इम्यूनिटी छीनने का घरवालों को मौका दिया। इस टास्क में आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा मैदान में थीं। हालांकि कोई भी सदस्य एलीट क्लब मेंबर्स का सुरक्षा कवच छीन नहीं पाया और नॉमिनेट हो गए।

इस तरह से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटेड हैं। इन चार कंटेस्टेंट्स के नाम आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं।

Bigg Boss 13 में फिनाले वीक में 5 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी. 20वें हफ्ते में 5 खिलाड़ी पहुंचे इसके लिए 2 सदस्यों का एविक्ट होना जरूरी है. अटकलें हैं कि इस वीक आरती और माहिरा की बिग बॉस जर्नी खत्म होगी.

Image result for Arti singh and mahira

खबर आ रही है कि इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान डबल एविक्शन अनाउंस कर सकते हैं. मालूम हो ये बिग बॉस का आखिरी वीकेंड का वार है. 15 फरवरी को ग्रैंड फिनाले हैं. माहिरा शर्मा और आरती सिंह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर माने जा रहे हैं. ऐसे में संभव है कि इस वीक आरती और माहिरा की बिग बॉस जर्नी खत्म हो जाए.

Image result for arti singh

गौरतलब है, डबल एविक्शन की खबर कितनी सही साबित होती है इससे भी जल्द पर्दा उठ जाएगा. दरअसल, इस बार फिनाले वीक में 5 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी. 20वें हफ्ते में 5 खिलाड़ी पहुंचे इसके लिए 2 सदस्यों का एविक्ट होना जरूरी है. हाल ही में मिडनाइट एविक्शन में माहिरा शर्मा के शो से बाहर होने की खबरें आई थीं. लेकिन माहिरा के बेघर होने की अटकलें महज अफवाह निकलीं.

एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर से इम्यूनिटी पाने के लिए टास्क हो रहा है। चारों नॉमिनेटेड सदस्य जेल में बंद हैं। किसे जेल से बाहर निकालकर इम्यूनिटी देनी है या नहीं ये फैसला एलीट क्लब के तीनों सदस्यों के हाथ में होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ ने पारस को बचाया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button