भाजपा सांसद का लोकसभा में बयान कहा JNU बोल रहा जिन्ना की भाषा,इसे बंद किया जाए

भाजपा सांसद का लोकसभा में बयान कहा जेनयू जिन्ना की भाषा बोल रहा इसे बंद किया जाए
उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लगातार देश विरोधी ताकते गलत कार्य करनें में व्यस्त हैं इसलिए जेनयू को कुछ दिन के लिए बंद कर देना ही सही होगा।
Photo source LokSabha Tv
और यहां होने वाली राष्ट्र विरोधी तत्वों की गहनता से जांच कराई जानी चाहिए।
वीरेंद्र सिंह ने साथ ही कहा कि जेनयू में राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ विपक्ष भी जिन्ना की विचारधारा वाली बातें कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जेनयू बीते माह से सुर्खियों में बना हुआ है जबसे वहां नकाबपोशों ने हिंसा को अंजाम दिया था। साथ ही कुछ दिनों पहले यहां फीस वुद्धि को लेकर आंदोलन भी चर्चा का केंद्र रहा था।
फीस बढ़ोत्तरी से जेनयू आया था सुर्खियों में
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर छात्रों के साथ जेएनयू शिक्षकों के अलावा विश्वभारती विश्वविद्यालय के छात्र और विभिन्न छात्र संगठन भी इसके विरोध में उतर आए थे।
14 नवंबर को मनाया था नेशनल प्रोटेस्ट डे
जेएनयू छात्र 14 नवंबर के दिन नेशनल प्रोटेस्ट डे के तौर पर मनाया था।

.jpeg)


