सभी खबरें

IIFA : भोपाल पहुंचे जैकलीन और सलमान

 

Bhopal Desk, Gautam : मशहूर फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री  सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस भोपाल पहुँच चुके हैं। ज्ञात हो कि आज मिंटो हॉल में IIFA अवार्ड 2020 की औपचारिक घोषणा होनी है।

400 से ज्यादा फिल्मी कलाकार करेंगे शिरकत
आईफा अवॉर्ड्स समरोह के लिए सोमवार को बड़ी घोषणा होने जा रही है। भोपाल में शाम को प्रेस कॉन्फेंस हो रही है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस लेंगे। इसमें सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। इसमें अवॉर्ड समारोह की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है। साथ ही सीएम इस कार्यक्रम का पहला टिकट भी खरीदेंगे। आईफा अवार्ड में 400 से ज्यादा फिल्मी कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से 5 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और निवेश को आकर्षित करने के लिहाज से आईफा अवॉर्ड के आयोजन को काफी अहम माना जा रहा है।  आयोजन के पीछे सरकार की कोशिश प्रदेश में एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री और टूरिज्म को बढ़ावा देना है। आईफा अवाॅर्ड समारोह का प्रसारण दुनिया के 90 देशों में किया जाएगा जिस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

 

IIFA : भोपाल पहुंचे जैकलीन और सलमानhttps://t.co/st9zb3DHSV#IIFA #SalmanKhan #Bhopal #MadhyaPradesh #thelokniti pic.twitter.com/Kk20Py2DIa

— The Lokniti (@thelokniti) February 3, 2020

“>http://

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button