सभी खबरें

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कुणाल कामरा के प्रतिबंध का किया समर्थन

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कुणाल कामरा के प्रतिबंध का किया समर्थन

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर लगे छह महीने के प्रतिबंध को जायज़ ठहराया है. कुणाल कामरा पर चार एयरलाइंस कंपनियों ने छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

क्या कहा हरदीप सिंह पुरी ने

पुरी ने कामरा पर लगे प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा कि अमरीका जैसे देश में अगर इस तरह की घटना होती तो फ़्लाइट के लैंड करने के साथ ही यात्री को हिरासत में ले लिया जाता.  साथ ही पुरी ने इंडियन एक्सप्रेस अख़बार को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा ” यह उदारवाद बनाम राष्ट्रवाद का मुद्दा नहीं है. यह विमान यात्रा के दौरान व्यवहार से जुड़ा मसला है. बतौर नागरिक उड्डयन मंत्री दूसरी एयरलाइंस को एडवाइज़री जारी करना मेरा कर्तव्य था ताकि इस तरह का व्यवहार दोहराया नहीं जाए.”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button