सभी खबरें

BreakingNews – MPPSC – मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में बड़ा फेरबदल सह सचिव रेणु पंत को हटाया गया

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में बड़ा फेरबदल सह सचिव रेणु पंत को हटाया गया


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में बड़ा फेरबदल हुआ है यहां पर तैनात  रेणु पंत जो वर्तमान में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की सह सचिव थीं उन्हें  पद से मुक्त कर दिया गया है।
उन्हें अभी मध्यप्रदेश मंत्रालय में जाने का निर्देश दिया गया है।
इंदौर के अपर कलेक्टर संभालेंगे दायित्व
ॅफौरी तौर पर इंदौर के अपर कलेक्टर दिनेश जैन को सह सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वह यह अतिरिक्त प्रभार आगामी शासनादेश तक निभाएंगे।
शासन नें पहले ही दिए थे संकेत
सूबे में कुछ समय पहले से ही इसकी सुगबुगाहट चल रही थी कि जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है।
सरकारी अमले में और भी हो सकते हैं फेरबदल
इस फैसले से यह बात साफ हो गई है कि शासन की ओर से जल्द ही और बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं।
कमलनाथ और दिग्गी के बीच हुई थी चर्चा

जल्द में मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच सरकारी आला अफसरों और अधिकारियों के काम को लेकर आपस में बात हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button