29 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Delhi Elections : "गोली मारो" नारे लगवाकर बुरी तरह फसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Delhi Elections : गोली मारो नारे लगवाकर बुरी तरह फसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे ही सभी पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ जमकर हमला बोल रहीं हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विपक्ष पर हमला बोला। लेकिन उनका ये हमला उन पर ही भारी पड़ गया। दरअसल सोमवार को एक रैली को संभोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विवादित नारे लगवाए। जिसके बाद अब वो मुसीबत में घिर गए हैं। 

अनुराग ठाकुर ने रिठाला विधानसभा में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कथित रूप से नारा लगाया कि- 'देश के गद्दारों को.. तो रैली में शामिल लोगों ने बोला कि 'गोली मारो …. को। 

जिसके बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने उनके विवादित नारे लगवाने का संज्ञान लिया हैं। 

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से रैली में अनुराग ठाकुर के विवादित नारे लगवाने की रिपोर्ट मांगी हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।