सभी खबरें

MP Byelection LIVE:- मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 11.48% हुआ मतदान

MP Byelection LIVE:- मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 11.48% हुआ मतदान 

द लोकनीति डेस्क : गरिमा श्रीवास्तव

 आज मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. प्रदेश की जनता आज अपने अपने क्षेत्रों में अपने मुखिया को चुन रही है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी एड़ी चोटी का दम लगा दिया था. पर यह तो जनता तय करेगी कि वह अपना मुखिया किसे चुनती है. 10 नवंबर को सभी सीटों की मतगणना होगी और उसी दिन तय हो जाएगा कि प्रदेश की जनता ने अपना मुखिया किसे चुना है. 
 कांग्रेस लगातार यह दावा कर रही है कि 10 नवंबर को वह प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे. 

 चुनाव के दौरान ही मुरैना की सुमावली सीट पर फायरिंग शुरू हो गई इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया. अचानक फायरिंग शुरु होने की वजह से वोटिंग को 1 घंटे तक रोका गया जिसके बाद फिर से वोटिंग शुरू किया गया. 
 कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर लाठी और गोली चलाने का आरोप लगाया है… 

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय साथियों,
आपसे आग्रह है कि घरों से निकलिये और लोकतंत्र बचाने के लिये मतदान करिये।

आपका एक वोट मध्यप्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान की नई गाथा लिखेगा।

“लोकतंत्र अमर रहे”

 अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि 10 नवंबर को प्रदेश में किसकी सरकार बनती है जनता अपना मुखिया किसे चुनती है.. किसे प्रदेश की बागडोर मिलेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button