सभी खबरें

कांग्रेस की राह पर चली भाजपा, किया ये प्लान तैयार, जल्द होगी घोषणा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव की तारीखें नज़दीक आते ही दोनों प्रमुख दलों ने अपने अपने प्रचार को बढ़ा दिया हैं। जहां एक तरफ भाजपा सत्ता में बने रहने का दावा कर रहीं है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने की बात कह रही हैं। और एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।

वहीं, जनता को साधने की कोशिश में वचन पत्रों में लोकलुभावन ऐलान किया जा रहा हैं। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने वचन पत्र तैयार कर लिया हैं। खास बात ये है कि भाजपा वचन पत्र को लेकर कांग्रेस की राह पर चली हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने कहा है कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में सभी 28 विधानसभा सीटों पर 28 संकल्प पत्र तैयार किए जाएंगे। जहां सम्बंधित विधानसभा सीटों पर जनता की परेशानी को मुद्दा बनाया जाएगा।

वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी सभी 28 विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी। जिसके लिए संकल्प पत्र तैयार किया जा चुका है और जल्दी से जारी भी किया जाएगा। 

बता दे कि मध्यप्रदेश के इतिहास में ये पहला मौका है जब 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके तहत 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button