खोजें

भोपाल : 4 अगस्त को शपथ लेगी “शहर की नई सरकार”, तैयारियां जोरों पर

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : राजधानी भोपाल में नई ‘शहर सरकार’ 17 जुलाई को चुन ली गई है। BJP की मालती राय रिकॉर्ड वोटों से महापौर बन गईं तो बीजेपी के 58, कांग्रेस के 22 और 5 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की है। इसके बाद से ही शपथ की डेट को लेकर मंथन चल रहा था। आखिरकार 4 अगस्त की तारीख शपथ के लिए तय हुई है। इसके बाद से ही अमला तैयारियों में जुट गया हैं।

बता दे कि शपथ के लिए आईएसबीटी परिसर में वाटर प्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग समेत सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।

शपथ के बाद यही से नई शहर सरकार शहर में विकास के मुद्दों पर मंथन करेगी।

ऐसी हो रहीं है इसकी तैयारी 

बताया जा रहा है कि मेयर, अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ISBT स्थित नगर निगम ऑफिस में नए चैंबर में बैठेंगे तो कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग रूम भी बनाए गए हैं। हर चैंबर में दो-दो एसी (एयर कंडिशनर) लगे हैं, जबकि बैठने के लिए स्पेशल चेयर के अलावा 40 से ज्यादा सोफे भी है। मेयर के लिए स्पेशल रिवाल्विंग चेयर खरीदी गई है। ताकि, बैठने में कोई परेशानी न हो।

मेयर, अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ उनके कर्मचारियों के लिए भी अलग चैंबर बनाए गए हैं। मेयर के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग रूम की सुविधा भी रहेगी।

Exit mobile version