8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

विवादों में घिरी बीजेपी प्रत्याशी: हुक्के से धुआं उड़ाते नजर आई मोनिका बट्टी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी विवादों में घिर गई! दरअसल, भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे हुक्के से धुआं उड़ाते नजर आ रही है। यह वीडियो क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें कि हाल ही में मोनिका बट्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिसके बाद बीजेपी ने मोनिका बट्टी को छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा से टिकट दिया है। इस घोषणा के बाद से ही भाजपा को चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां पार्टी के कार्यकर्ता झंडा लेकर सड़कों पर है, तो वहीं दूसरी ओर गोंडवाना और कांग्रेस भी लगातार हमलावर है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।