4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नेता जी के बिगड़े बोल:बजरंग दल और बीजेपी को बताया RSS की औलाद

भिंड। मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। एक बार फिर चुनावी माहौल के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसे लेकर बयानबाजी की राजनीति में बचल मचा हुआ है। चुनावी माहौल के बीच नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह का वीडियो सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि राजधानी में जनजाति सम्मेलन डॉ गोविंद सिंह आरआरएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत पर जमकर सियासी निशाना साधा है। और भाषण देने में इतने मशगूल हो गए कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी को RSS आरएसएस की औलाद तक बता दिया। उनके भाषण का वीडियो वाइरल होने के बाद सत्ता में काबिज भजपा क्या एक्शन लेगी इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।