ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

लव को लेकर हिंदू संगठन में आक्रोश: बड़वानी में किया प्रदर्शन: इंदौर में पकड़ाए आरोपी का घर तोड़ने की उठी मांग

बड़वानी। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिन लव जिहाद के दो मामले सामने आये। जिसके बाद जगह जगह आरोपी का घर तोड़ने की मांग को लेकर बड़वानी जिले के राजपुर में हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल राजपुर के फैज सैयद को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है, उसके साथी परवेज के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। जबकि दोनों आरोपी लड़की पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे थे। साथ ही मना करने पर एसिड भी फेंकने की धमकी दी थी।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बड़वानी की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि जिले के अंजड़ स्थित स्कूल जाने के दौरान फैज से उसकी पहचान हुई थी। तब उसने अपना नाम करण राणावत बताया था। इसके बाद उसने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। लेकिन जब उसे हकीकत पता चली तो उसने विरोध करते हुए रिश्ता खत्म करने की बात कही। इसके बाद आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धकमी दी।

पीड़िता ने बताया कि 5 अगस्त को आरोपी ने इंदौर के रीजनल पार्क पर मिलने बुलाया और नहीं आने पर एसिड फेंकने और उसकी बहनों को जान से मारने की धमकी दी। जब वह उससे मिलने गई तो आरोपी ने गला दबाने और एसिड फेंकने की कोशिश की, लेकिन वहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। लड़की की शिकायत पर इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने धारा 387, 376, 376 (2) एन और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 325 के अंतर्गत फैज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button