स्कूल में पढ़ना हैं तो छाता लेकर आइये! यह है MP का ऐसा स्कूल जहां छाता लेकर आते है विद्यार्थी, देखें VIDEO

शहडोल। मध्यप्रदेश में अक्सर अजब गजब मामले सामने आते रहते हैं। जहाँ लोगों को चौका देते हैं। ऐसा ही एक मामला शहडोल से सामने आया है, जहां बच्चों को पड़ने के लिए अच्छा सरकारी स्कूल तक नसीब नहीं हो पा रहा है। और बच्चे जर्जर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। ताजा मामला गोहपारू पंचायत से सामने आया हैं। जहां शासकीय माध्यमिक विद्यालय भुरसी से सामने आया है। जहां स्कूल के अंदर बच्चे बारिश के दिनों में छतरी लेकर क्लास में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, क्योंकि बारिश होने पर छत से पानी टपकता है। यहां स्कूल की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दिनों में छत से लगातार पानी टपकता है। इसलिए बच्चे खुद ही घर से छतरी और बरसाती लेकर आते हैं। स्कूल के हालात इतने खराब है कि छत टपक रही, छत के प्लास्टर गिर रहा है, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए ज़्यादातर माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं।
शहड़ोल जिले में सीएम राइज स्कूल खोलकर निजी शिक्षण संस्थाओं को टक्कर दिए जाने की बात कही जा रही है। जिसके लिए करोड़ों रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं जिले में आज भी कई ऐसे स्कूल हैं जो न सिर्फ जर्जर हैं बल्कि उनमें जरूरी सुविधाओं का अभाव है। बारिश के मौसम में छात्रों को छाता लगाकर पढ़ाई करना पड़ रहा है। स्कूल कभी भी गिरने की स्थिति में है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।




