ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी जर्जर विकास: उद्घाटन से पहले ही झुकी पानी की टंकी: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नल जल योजना

मुरैना। मध्यप्रदेश सरकार चुनाव के नदीक आते ही करोड़ों की योजनओं का शुभारंभ कर रही हैं। वहीँ दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर घर नल कनेक्शन देने की महत्वकांक्षी नल जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ऐसा ही एक मामला मुरैना जिले के सिमरौदा ग्राम पंचायत से सामने आया है। जहां जल जीवन मिशन के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी उद्घाटन से पहले ही डेढ़ फुट झुक गई है। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक गांव के घरों में नलों के जरिए पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा, लेकिन स्थिति एकदम विपरीत नजर आ रही है। अगर इस टंकी में क्षमता के अनुसार एक लाख लीटर पानी भरा गया तो यह धाराशायी होकर नीचे गिर जाएगी। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।

अब ग्रामीणों को पानी से ज्यादा टंकी गिरने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने की मांग है। जिससे कि नल जल योजना की सही शुरुआत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button