ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

तीसरे दिन भी स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा, रामवन में फंसे 6 हजार यात्री

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण अधिकारियों ने रविवार को तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को जम्मू आधार शिविर में रोक दिया गया हैI दौरान अधिकारियों ने कहा कि यात्रा स्थगित होने के बाद 6,000 से अधिक अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्री रामबन में फंसे हुए हैं। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कर्नाटक के कम से कम 80 लोग अमरनाथ गुफा से छह किलोमीटर दूर पंचतरणी में फंस गए थे।

आपको बता दें कि 1 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कम से कम 67,566 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। 5 जुलाई को, बालटाल बेस कैंप और नुनवान बेस कैंप दोनों से लगभग 18,354 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button