ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें
भ्रष्टाचार पर CM का MODI पर अटैक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि कल बहुत जोर शोर से भ्रष्टाचार का मामला उठा. जीरो टॉलरेंस की बात हुई. मध्यप्रदेश में एक भी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई नहीं हुई. महाराष्ट्र में अजीत पवार, प्रफुल पटेल सहित सभी भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में बुला लिए, अब वे सभी गंगाजल से धुल गए हैं. इसके अलावा सीएम बघेल ने पनामा पेपर और नान घोटाले को लेकर रमन सिंह को भी घेरा.
शिवराज के व्यापम घोटाले पर बघेल का अटैक
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसका मतलब यह है की किसी भी भ्रष्टाचारी को भाजपा से बाहर नहीं देखना चाहते, उनके पार्टी में इनको भ्रष्टाचारी नहीं दिखाई देते, शिवराज के व्यापम घोटाले, रमेश पोखरियाल के खनन घोटाले नहीं दिखते.

.jpeg)


