ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

RSS के कार्यक्रम में कलेक्टर-कमिश्नर ने किया संघ ध्वज को प्रणाम, कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रणय शर्मा,भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़े अफसरों का राजनीतिक दलों की ओर झुकाव कोई नई बात नहीं है। वही, मध्यप्रदेश के सतना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर और कमिश्नर की मौजूदगी पर प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की उपस्थिति पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ने दोनों अफसरों द्वारा संघ ध्वज को प्रणाम करते हुए फोटो पोस्ट कर उनकी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। साथ ही दोनों अधिकारियों को चुनावी तैयारियों से दूर रखने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने रविवार को ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की। इसमें सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही RSS के सदस्यों के साथ ध्वज प्रणाम करने की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं। सांसद ने लिखा- सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की है। ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखे। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और एमपी कांग्रेस को भी टैग किया है।

तन्खा ने आगे लिखा, ‘मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। क्या CS ऐसा करेंगे? उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। राज्य की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे, उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button