BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- दोनों झूठ बोलने वाले मदारी है…

प्रणय शर्मा,भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हों गई हैं। जब जब चुनावों का मौसम आता है, राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला भी शुरु हो जाता है। अब चुनावी साल में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तीखा प्रहार करते हुए नए नए नाम से संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ को मदारी बताया है।
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनो झूठ बोलने वाले मदारी है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों इक्ट्ठे होते और रात को मिलते हैं। फिर योजना बनाते हैं कि तुम ये डमरू बजाना, मैं ये डमरू बजाऊंगा। तुम ये झूठ बोलना और मैं ये झूठ बोलूंगा। फिर दोनों अलग अलग रास्ते पर निकल कर झूठ बोलने लगते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि-इनके जाल में फंसना नहीं चाहिए। ये लोग तोते को जाल में फंसा कर तोते को रटाते हैं। ये वो मदारी हैं जो 24 घंटा झूठ बोलते हैं।




