ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या

हरदा। मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर मोत को गले लगा लिया। हरदा जिले के सिराली थाने के ग्राम ड़गावाशंकर में रहने वाले किसान पर लगभग 40 लाख का कर्ज था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

अस्पताल चौकी के एएसआई संदीप कुशवाह ने बताया कि जिले के सिराली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ड़गावाशंकर का रहने वाला किसान राजेश पिता लक्ष्मीनारायण करोड़े उम्र 44 साल ने बीती 7 जून को सल्फॉस का सेवन कर लिया था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां से उसे किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया था। आज दोबारा उसे गम्भीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान 12 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई है। वहीं मृतक किसान के बेटे वीरेंद्र करोड़े का कहना है कि उसके पिता के ऊपर 40 लाख रुपए का कर्ज था। लेनदारों के रोजाना आने वाले तकादे से परेशान होकर उसके पिता ने यह कदम उठाया है। उन्होंने जो कर्ज लिया था उस पर साहूकारों ने 10 प्रतिशत का ब्याज लगा दिया जिससे कर्ज बढ़कर 40 लाख रुपये हो गया और हमारी 10 एकड़ जमीन भी बिक गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button