MP; स्कूल में हिन्दू लड़कियों को पहनाया जा रहा हिजाब, BJP ने जताई आपत्ति

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में हिंदू लड़कियों को जबरन हिजाब पहनाने का मामला सामने आया है। जहाँ एक पोस्टर में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहले हुए दिखाया गया है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस मामले में संज्ञान लेते हए दमोह कलेक्टर-एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।
यह हे पूरा मामला
दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल में एमपी बोर्ड में टॉप करने वाली हिन्दू लड़कियों को हिजाब में दिखाया गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने आपत्ति जताते हुए पुरे मामले में गृहमंत्री से जांच की मांग की है। साथ ही सुरेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि क्या यही गजब गंगा जमना तहजीब है। इस विद्यालय की तो मान्यता रद्द होना चाहिये।। जो #thekerlastory में देखा था यहां तो साक्षात हो रहा है।। मेरा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी से आग्रह है कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिये इस विद्यालय के संचालकों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही हो।
क्या यही गजब गंगा जमना तहजीब है
इस विद्यालय की तो मान्यता रद्द होना चाहिये।।
जो #thekerlastory में देखा था यहां तो साक्षात हो रहा है।।
मेरा माननीय गृहमंत्री @drnarottammisra
जी से आग्रह है कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिये इस विद्यालय के संचालकों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही हो। pic.twitter.com/msxJMyl21X— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) May 30, 2023
वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश के दमोह ज़िले में एक स्कूल द्वारा हिंदू और अन्य ग़ैर मुस्लिम बच्चियों को स्कूल यूनीफॉर्म के नाम पर जबरन बुर्का व हिजाब पहनाये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। इसका संज्ञान लिया जा रहा है एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु दमोह कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को निर्देश प्रेषित किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के दमोह ज़िले में एक स्कूल द्वारा हिंदू और अन्य ग़ैर मुस्लिम बच्चियों को स्कूल यूनीफ़ॉर्म के नाम पर जबरन बुर्का व हिजाब पहनाये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है।
इसका संज्ञान लिया जा रहा है एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु @CollectorDamoh व पुलिस अधीक्षक दमोह को निर्देश प्रेषित…— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) May 30, 2023

.jpeg)


