ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

सांसद ने PM पर दागे सवाल, कहा- BJP के दरिदों से एथलीट बेटियों को क्यों नहीं बचाया जा सकता ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से पहले तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि इस खास एपिसोड में पीएम मोदी को देश के कुछ मुद्दों पर बात करनी चाहिए। जंतर-मंतर पर पहलवानों की हड़ताल को लेकर मोइत्रा ने पीएम मोदी से सवाल किया है. उन्होंने अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच का भी जिक्र किया है। साथ ही मोइत्रा ने PM मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या देश के एथलीट बेटियों के मन की बात नहीं सुनेंगे? एथलीट बेटियों को भाजपा के दरिंदों से क्यों नहीं बचाया जा सकता? इसके साथ ही मोइत्रा ने अडानी मामले को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि सेबी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर अडानी की जांच पूरी क्यों नहीं कर सकता है?

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कुछ पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अभी तक पहलवानों के इस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिसे लेकर मोइत्रा ने सवाल खड़े किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button