ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

BJP विधायक ने कथा मंच से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर जताया अनोखा विरोध

सतना। मध्यप्रदेश के मैहर से बीजेपी विधयाक नारायण त्रिपाठी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। एक बार फिर त्रिपाठी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में विंध्य में अपनी अलग पार्टी खड़ी कर सरकार को चुनौती देने का ताना बाना बुनना शुरू कर दिया है। उनमें से एक हिस्सा धार्मिक मंच का था। जिसमें नारायण त्रिपाठी देश मे चर्चित कथा वाचक पंडित धरेंद्र शास्त्री की 5 दिवसीय कथा के आयोजन का, जिसका समय तारीख सब तय होने के बाद अचनाक कैंसिल हो गया और धर्म की आड़ में सियासत की चाल उल्टी पड़ गई। जिसके बाद नारायण त्रिपाठी ने कथा मंच पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर अनोखे अंदाज में विरोध किया। साथी ही कहा कि जब तक आदिवासी वनवासी दलित पिछडा का कल्याण नहीं हो जाता तब तक रामराज्य की परिकल्पना असंभव है, क्योंकि भगवान श्री राम जब चित्रकूट पहुंचे थे तो उनके साथ आदिवासी वनवासी दलित ही थे।

वहीं सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा रामराज्य की स्थापना अडानी नहीं करेगा। गरीबों का कल्याण होगा तब ही राम राज्य की स्थापना होगी। गरीबों के बच्चों को पढ़ा लिखा दिया जाए, उनको मुफ्त में दवा उपलब्ध करा दी जाए, तभी रामराज्य की स्थापना संभव है और अगर मैं यही बात कह देता हूं तो लोग मुझे बागी कहने लगते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button