ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा समन… ये है मामला

गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी करते हुए गुरुवार 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। गोवा पुलिस की ओर से ये नोटिस 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने और लगाने के मामले में जारी किया गया है। जिसके मुताबिक केजरीवाल को पेरनेम पुलिस के सामने पेश होना होगा। वहीं पेरनेम पुलिस ने अपने नोटिस में कहा कि हमारे पास अरविंज केजरीवाल से सवाल करने के उपयुक्त कारण है। वहीं गोवा पुलिस ने कहा कि संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार है।

अरविंद केजरीवाल पर आरोप
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेरनेम पुलिस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर कथित रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने के लिए गोवा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है. इसी को लेकर गोवा पुलिस ने कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर के सेक्शन 41 (A) तहत केजरीवाल को नोटिस भेजा है. बता दें कि इस इलेक्शन में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 2 सीटें जीती थी। फ़िलहाल पूरे मामले को लेकर अभी तक अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button